फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Higher officials are exploiting the employees

Mau News: कर्मचरियों का शोषण कर रहे हैं उच्चाधिकारी

Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Higher officials are exploiting the employees
ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाईज एसोसिएशन सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता नलकूप के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और प्रमुख अभियंता यांत्रिक को संबोधित 17 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा गया। आगामी छह नवंबर तक मांगो का निस्तारण नहीं होने पर प्रमुख अभियंता यांत्रिक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र कहा कि विभाग और शासन में बैठे उच्चाधिकारी हमारे 17 सूत्रीय मांगपत्र पर निर्णय नहीं लेने से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है।एक एक नलकूप मिस्त्री 50 से 150 तक नलकूप चलाने को मजबूर हैं।जबकि 18 नलकूप चलाने का मानक है।अधिक काम देकर कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है।जिला सचिव विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव कहा कि संगठन के साथ टर्नर फीटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, शिप्ट डीलर 84 पद शामिल हैं।नियुक्ति के बाद से अभी तक विभाग ने पदोन्नति नहीं दिया गया है।तकनीकी कर्मचारी जिस पद पर भर्ती होते हैं, उसी पद से रिटायर हो जाते हैं।इस दौरान बृजेश कुमार गौतम, सुरेंद्र प्रसाद, राममिलन, कोषाध्यक्ष हरेंद्र राम, गजेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed