{"_id":"5b1199774f1c1baa6e8b5ced","slug":"helping-the-poor-with-zakat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकात से करें गरीबों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकात से करें गरीबों की मदद
mau
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
रमजान माह के तीसरे जुमें को नगर के शाही कटरा के मैदान में नमाज अदा करते रोजेदार।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान में निकली जाने वाली जकात की रकम गरीबों की मदद का जरिया है। इससे गरीब भी ईद का त्योहार साथ मना लेते हैं। उनके दिल में पैसा न होने का मलाल नहीं रहता। इनकी मदद के लिए ही अल्लाह तआला ने जकात का निकाला जाना वाजिब किया है। हर मुसलमान को इसे अदा कर देना चाहिए। यह बाते तीसरे जुमे को मस्जिदों में जुमे की नमाज के पहले उलेमा ने बयान की।
मौलवी फरीदुलहक ने कहा कि इस्लाम में मुसलमानों को जकात देने का हुक्म आया है। इसे मुसलमान को निकलना जरूरी है। किसी मुफलिस मुसलमान को उसका मालिक बनाना है। जकात का सबसे बड़ा मकसद दौलत को सफाई के साथ बचाना है। ऐसा कर इंसान अल्लाह की रजा हासिल करना है। जकात की अदायगी हर उस मुसलमान मर्द और औरत पर फर्ज है, जो आजाद और बालिग हो। साथ ही साहबे निसाब हो। जो रकम उसके पास है उसके पास वह एक साल से हो।
कर्ज और बुनियादी जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान से ज्यादा हो। निसाब से मुराद जिसके पास साढे सात तोला सोना या फिर साढ़े 52 तोला चांदी हो। जेवरात के अलावा जितनी चीजे इस्तेमाल में हैं, उन पर जकात लागू नहीं होगा। जकात इस्लामी दुनिया में माहे रमजान में अदा की जाती है। जिसका बड़ा मकसद सवाब में इजाफा हो। कहा कि जकात देने वाले के लिए जरूरी लेनेवाला उसका मुस्तहिक हो। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं।