फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy vehicles passing through dilapidated bridge indiscriminately

Mau News: जर्जर पुल से धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन

Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles passing through dilapidated bridge indiscriminately
मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर तमसा नदी पर बना पुराना पुल अब पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। पुल की हालत खराब होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक का आदेश जारी होने के बाद भी कई भारी वाहन पुल से धड़ल्ले से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वाहन चालक और राहगीर दहशत में जी रहे हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर बैरियर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर यह पुल 48 साल पुराना है। लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। लगातार भारी वाहनों के दबाव और बारिश के कारण पुल की सतह तथा किनारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के नीचे के हिस्सों में भी कमजोरी पाई गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार पुल की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
20 दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुल पर पहुंची। अधिकारियों ने पुल की क्षमता, दरारों और कंपन की स्थिति का परीक्षण किया। जांच के दौरान भारी वाहनों के गुजरने से पुल में कंपन महसूस होने की जानकारी मिली।
पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पुल के दोनों सिरों पर बैरियर लगाए जाने की तैयारी है ताकि ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन पुल से न गुजर सकें। केवल हल्के वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने इस कदम को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।
हालांकि स्थानीय व्यापारी और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैरियर कैलेंडर तिराहे के बजाय अटारी चुंगी के पास लगाया जाए, ताकि भारी वाहन कस्बे में प्रवेश कर अपने गोदाम में माल उतार सकें।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, डायमंड, मोनू खान, लाल जी वर्मा, प्रदीप और रमेश ने प्रशासन से समस्या का संतुलित समाधान निकालने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से वलीदपुर बॉर्डर और कैलेंडर तिराहे के पास बैरियर लगाया जाएगा, जिससे भारी वाहन अंदर प्रवेश न कर सकें और पुल पर बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed