फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rains continued throughout the day, life was affected

दिन भर होती रही झमाझम बारिश, प्रभावित रहा जनजीवन

Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains continued throughout the day, life was affected
मऊ के कोपागंज में मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच बाजार में हुआ जलजमाव। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को दिन भर झमाझम बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक होती रही। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कई दिनों से जहां लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। वहीं रोपाई किए गए धान के खेतों में पानी सूूख गया था। खेतों में घास जमने लगी थी। किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी थी। बारिश के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन शुरू हो गया था। सोमवार की शाम से मौसम में बदलाव देेखने को मिला। बौछार पड़ी थी। मंगलवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। खेतों में पानी भर गया। किसान धान के खेतों में मेड़ देखने पहुंच गए। आकाश में गरज तड़प से लोग दहल जा रहे थे। अपराह्न बाद तक बारिश होती रही। लोगों को बारिश में भींगते जाते देखा गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के दस्तावेजों में बारिश के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो जून माह में 120.30 मिमी, जुलाई माह में अब तक 180.25 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। नगर के सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, चौक, गोला बाजार, भीटी सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें तो खुली थी, लेकिन सन्नाटा की स्थिति रही। दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक खरीदारी करते देखे गए। दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाकों भीटी, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, चांदपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। वहीं जिला अस्पताल, जिला सेवायोजन कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव हो गया। बारिश होने से मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के निचले इलाकों के गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था।
बरसात होने पर पानी से जुझे इन मुहल्लों के लोग
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित घास बाजार, महरनियां, दक्षिणटोला, मठिया टोला, खीरीबाग, रघुनाथपुरा, मुंशीपुरा, के साथ फातिमा रोड, गाजीपुर तिराहा आदि स्थानों पर पानी लग गया था। बाद में धीरे धीरे पानी निकला।
तेज बरसात होते ही खुल गई नगर पंचायत की पोल
कोपागंज। मंगलवार की सुबह से शुरु हुई तेज बारिश ने नगर पंचायत की तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। क्योंकि जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोपागंज नगर पंचायत में करोङो रुपये खर्च किया था। लेकिन मंगलवार की सुबह हुई बरसात ने नगर पंचायत के द्धारा किए गए जल जमाव से मुक्ति दिलाने के दावों की पोल खोलकर रख दिया। सुबह से लगातार हुई बारिश से कोपागंज बाजार के लगभग सभी मुहल्लों जलमग्न हो गए।

इससे लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। चौक से लेकर चमन रोड तक, गौरी शंकर मंदिर तक चारो तरफ पानी ही पानी हो गया था। यही नहीं कई दुकानों में भी पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा। सबसे बुरी स्थिति दोस्तपुरा मुहल्ले में सोनकर बस्ती की रही। यहां पानी की निकासी न होने से नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इस बस्ती का पानी सामने मौजूद पोखरी में गिरता था। लेकिन पोखरी लोगों के अतिक्रमण का शिकार हो गई। ऐसे में आज पोखरी का आस्तित्व ही समाप्त हो गया है। कुछ इसी तरह के हालात कोपागंज ब्लॉक से सटे लाड़नपुर माफी गांव में रही। यहां ब्राहमण बस्ती में जल निकासी की समस्या से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed