फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rain, minimum temperature decreased by four degrees

Mau News: झमाझम हुई बारिश, चार डिग्री घटा न्यूनतम तापमान

Tue, 17 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, minimum temperature decreased by four degrees
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगाें को राहत मिली। वहीं मुरझा रही धान की नर्सरी को संजीवनी मिली। बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम में चार डिग्री सेल्सियस कमी दर्ज की गई। नगर क्षेत्र में ट्रिपिंग और फाल्ट से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। सुबह सात बजे तक मौसम सुहावना रहा। दोपहर तक धूप छांव होती रही। दोपहर बाद करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक बारिश होती रही। आसमान में हो रही गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, मुंशीपुरा सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश होने से खेतों में रोपनी शुरू हो गई है। मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed