फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rain in Mau CM Yogi left for Varanasi by road due to his helicopter could not take off

मऊ में झमाझम बारिश: नहीं उड़ सका सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से ही वाराणसी हुए रवाना

Thu, 08 Sep 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 07:05 PM IST
सार

मऊ को विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मौसम की मार का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर  वाराणसी के लिए उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन
Heavy rain in Mau CM Yogi left for Varanasi by road due to his helicopter could not take off
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर (फाइल) - फोटो : फाइल

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ही गुरुवार को मऊ जिले का मौसम बदल गया। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मुख्यमंत्री की जनसभा जैसे ही खत्म हुई वैसे ही फिर बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद सड़क मार्ग से ही उनका काफिला मऊ से वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


मऊ में सीएम योगी को दो स्थानों पर निरीक्षण के लिए भी जाना था लेकिन वहां भी नहीं जा सके। उधर सीएम के रवाना होते ही मऊ से वाराणसी वाया गाजीपुर तक करीब सौ किलोमीटर में पड़ने वाले सभी थानों को चौकस कर दिया गया। दरअसल बारिश के कारण हेलीकॉप्टर के उड़ान की क्लीयरेंस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


जल्द बारिश खत्म होने की संभावना नहीं देख सीएम ने सड़क मार्ग से ही वाराणसी जाने का फैसला किया। खबर लिखने के समय तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं। यहां वो रात्रि विश्राम करने से पहले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निचले इलाकों में जलभराव से दुश्वारियां

मऊ शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। निचले इलाकों में जलभराव हो गया तो वहीं कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान रहे। उधर, किसान बरसात होने से खुश हो गए। गुरुवार सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हुई। ऐसे में जो जहां था वहीं खड़ा होकर पानी रुकने का इंतजार करता रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी पूरे क्षेत्रों में फैला रहा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed