{"_id":"5ee6541d8ebc3e4313149e25","slug":"heat-mau-news-vns5301637107","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। रविवार को तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही धूप-छांव का खेल चलता रहा। सूरज बादलों में छिपने से मौसम नरम होने का अहसास होता, लेकिन अगले ही पल चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल दिया। दोपहरबाद बूंदाबांदी तो हुई लेकिन इस दौरान हो गई उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। हालांकि कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही तो लगी हुई है लेकिन वह बरस नहीं रहे। इससे लोगों को बरसात के आगमन का शिद्दत से इंतजार है। ऐसे में लोग परेशान हैं। हालांकि जिले में मानसून आने का क्रम 20 जून के बाद से ही शुरू होेने की आशंका जताई जा रही। खेत में अगेती धान की नर्सरी तैयार तो है, लेकिन बारिश न होने से रोपाई नहीं हो पा रही है। जिससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।