{"_id":"5b0702454f1c1ba06e8b46f6","slug":"heat-did-not-make-water-ponds-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने किया बेहाल तालाबों का पानी सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने किया बेहाल तालाबों का पानी सूखा
mau
Updated Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धूप और गर्मी से बचने के लिए नगर के बालनिकेतन के पास छाता का सहारा लेकर जातीं युवतियां।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में आमजन के साथ ही रोजदार भी परेशान हो उठे हैं। नाले और ताल आदि भी सूख गए हैं। कई गांवों में हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं। गुरुवार को जिले का तापमान 42 डिग्रीसेंट रहा। जिले में पिछले दस दिनों से क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के मारे आम जनजीवन तो अस्त व्यस्त है ही पशु पक्षी भी पानी की तलाश में भटक रहे हैं।जिले के अधिकांश पोखरों में पानी का नामोनिशान नहीं है। ताल व नाले पहले से ही सूखे पड़े हैं। पोखरों के सूखने से ज्यादातर पशु पानी के लिए भटकते देखे जा सकते है। स्थानीय लोगों ने सरकारी ट्यूबेलों और नहरों से पोखरों को भरने की मांग की है। गर्मी के चलते दस बजने के बाद सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लोगों को चेहरों पर गमछे बांध कर चलते देखा गया। दोपहर में बाइक अथवा दोपहिया वाहन चलाने से लोग परहेज कर रहे हैं। बाजारों में एसी कूलर की मांग कई गुना बढ़ गई है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम करती रही। कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम की बिक्री बढ़ गई है।
रानीपुर : मई माह के तीसरे हप्ते में तेजी से बढ़ रहे गर्मी और तपिश के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह दस बजे के बाद बाहर निकलने के पर लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धूप से राहत पाने के लिए लोग गमछा,टोपी,तथा महिलाए छतरी का प्रयोग कर रही है वही गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतलपेय, सत्तू, बेल, आम का पन्ना शर्बत आदि का प्रयोग कर रहे है। क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, काझा, फतेहपुर, पलिया आदि बाजारों में दोपहर होने से पहले ही सन्नाटा पसर जा रहा है।