फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hearing on mukhtar ansari case to provide high class prison facility in banda jail in mau gangster court

मुख्तार अंसारी: उच्च श्रेणी के बंदी की तरह मिलें सुविधाएं, प्रार्थना पत्र पर गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई में जानें क्या हुआ आज

Tue, 15 Jun 2021 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hearing on mukhtar ansari case to provide high class prison facility in banda jail in mau gangster court
मुख्तार अंसारी को जेल में उच्च श्रेणी के बंदी की तरह सुविधाएं मिलने के लिए प्रार्थना पत्र पर हुई सुनवाई। - फोटो : PTI (File Photo)

गैंगस्टर एक्ट में बांदा जेल में बंद मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में उच्च श्रेणी की सुविधा देने, टीवी उपलब्ध कराने और मेडिकल बोर्ड से जांच कराए जाने की मांग के मामले मे मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान बांदा जेल से आख्या नहीं आई थी। जिस पर प्रभारी विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने प्रार्थना पत्र के बावत बांदा जेल के अधीक्षक को आख्या तलब करने के लिए स्मरण पत्र जारी करने का आदेश दिया। इसके अलावा सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जून की तिथि तय की है।

विज्ञापन


दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपी बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्तार अंसारी न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में बंद है।
विज्ञापन


जेल मैनुअल के अनुसार, जेल में निरुद्ध बंदियों की श्रेणी का निर्धारण करते समय विचार किए जाने के लिए जिन आधारों को मानदंड बनाया जाता है। उसके अनुसार मुख्तार अंसारी पूर्ण रूप से उच्च श्रेणी के बंदी की सुविधा प्राप्त करने के हकदार हैं। क्योंकि मुख्तार अंसारी विचाराधीन बंदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सीनियर सिटीजन और ग्रेजुएट भी हैं। साथ ही आयकर दाता हैं। इसके साथ ही पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य की हैसियत से लाखों जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी का बंदी घोषित करते हुए जेल अधीक्षक बांदा को निर्देशित किया जाए कि मुख्तार अंसारी को उच्चतर श्रेणी की सुविधा प्रदान करे। इस पर जेल से आख्या मांगी गई थी। लेकिन बादा जेल से आख्या नहीं आ सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed