{"_id":"664e44068cfd5c24fe0b78b4","slug":"hearing-in-mla-fund-and-arms-case-now-on-june-5-mau-news-c-295-1-svns1028-112941-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विधायक निधि और असलहा मामले में अब 5 जून को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विधायक निधि और असलहा मामले में अब 5 जून को सुनवाई
विज्ञापन
मऊ। विधायक निधि और असलहा मामले में प्रभारी सीजेएम ने सुनवाई की अगली तिथि अब 5 जून तय की है। एक मामला सरायलखंसी और दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
पहले मामले में विधायक निधि के गबन के आरोप में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में जमा कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही थी। मामले में आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है।
दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दायर किया। मामले में मुख्तार अंसारी सहित दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। मामला सीजेएम एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। प्रभारी सीजेएम ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 5 जून तय की।