फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health workers staged a two-hour work boycott.

Mau News: स्वास्थ्यकर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

Mon, 12 Oct 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health workers staged a two-hour work boycott.
जिला अस्पताल में दो घंटे काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार पर बैठे उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल निय
उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अपने कार्य स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संगठन की तरफ से मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित शासन को कई बार मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नियमित न होने तक कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा दी जाए। भ्रष्टाचार खत्म किया जाए। एनएचएम की भांति 30 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस दिया जाए। पिछले तीन वर्षो में निकाले गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। 10 वर्ष पूरा कर चुके कर्मियों को नियमित भर्तियों में आयु सीमा में छूट दी जाए। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को पेंशन दी जाए। इस दौरान रामजन्म यादव, विनीत यादव, अमित राय, शिवेंद्र सिंह, अमित यादव, कृष्णा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed