{"_id":"611d40bb8ebc3e7a1e6ff775","slug":"health-workers-in-suspicious-circumstances-mau-news-vns6066947116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य कर्मी का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र चकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही घर में बिस्तर पर मिला। वह घर पर अकेला ही रहते थे, उनकी पत्नी गोंडा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। सुबह पड़ोसी ने उनका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोसी तहसील के उमरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र पुत्र मुंशी चकरा के दौलतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी गुड्डी देवी गोंडा जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। गुड्डी देवी गोंडा में ही रहकर नौकरी करती हैं। जबकि चकरा स्थित घर में जितेंद्र अकेले ही रहते थे। बुधवार की सुबह गुड्डी देवी ने जितेंद्र का फोन रिसीव न होने पर पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने मौके पर जाकर देखा तो जितेंद्र बिस्तर पर मृत पड़े थे। मृतक को दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री की प्रियंका की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी पुत्री रिंकू मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मृृतक की पत्नी गुड्डी देवी अपने दो पुत्रों के साथ गोंडा में रहती है। सूचना मिलने पर वह चकरा पहुंची। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ हलधरपुर निहार नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत प्रतीत हो रहा है। लेकिन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।