राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में बुधवार को सुबह आठ से दस बजे तक स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। विरोध प्रदर्शन जिला अस्पताल सहित जिले के सभी दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विरोध कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सचिव अविनाश सिसोदिया ने बताया कि शासन के स्थानांतरण नीति के विपरित कर्मियों का पटल परिवर्तन किया गया है। कर्मियों ने जब इसके लिए प्रत्यावेदन किया तो विभाग की तरफ से इस पर विचार भी नहीं किया गया। बताया कि कर्मचारी हक की मांग को लेकर तीस जुलाई तक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।आरोप लगाया कि इस मामले में भले ही शासन द्वारा संबंधित अधिकारी को निलंबित किया गया है, लेकिन इससे प्रभावित कर्मचारियों का स्थानांतरण अभी तक निरस्त नहीं किया गया। जबकि दिव्यांग कर्मचारी, दंपती नीति के अंतर्गत आने वाली कर्मचारी दिव्यांग, आश्रित कर्मचारियों का भी स्थानांतरण काफी दूर कर दिया गया है। बताया कि 30 जुलाई तक यह विरोध प्रदर्शन अनवरत किया जाएगा।