फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Havan-worship took place in Shri Hanuman Garhi temple on Ganga Dussehra.

Mau News: गंगा दशहरा पर श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में हुआ हवन-पूजन

Wed, 27 May 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Havan-worship took place in Shri Hanuman Garhi temple on Ganga Dussehra.
नगर के बालनिकेतन ​स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर गंगा दशहरा पर हवन पूजन करते श्रद्धालु।संवाद
नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर मंगलवार की सुबह गंगा दशहरा पर्व पर हवन-पूजन किया गया। साथ ही आरती और प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रमुख डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कथा बताते हुए कहा कि साठ हजार वर्षों की कठोर तपस्या के बाद भागीरथ ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए मोक्षदायिनी गंगा को पृथ्वी पर ज्येष्ठ मास के दशहरा के दिन अवतरित किया।
आज गंगोत्री से लेकर हरिद्वार, प्रयागराज से लेकर गंगासागर तक मां गंगा सभी के पापों को धोते हुए मोक्ष प्रदान करती हैं। इस दौरान ‘हर गंगे’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया।
विज्ञापन

समिति के आचार्य अजय मिश्र द्वारा ‘सर्वे जनः सुखिनो भवन्तु’ के मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ विधि-विधान से किया गया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर अग्रवाल, दिनेश बरनवाल, रिंकू मिश्रा, श्रीराम लोहिया, जे. एन. सिंह, बब्बन सिंह, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय सराफ, राजेश छतेजा, तरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed