{"_id":"5b8d6e3042c792465a6a67ef","slug":"hathi-ghoda-palaki-jai-kanhaiya-lal-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’
mau
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण-सुदामा की झांकी प्रस्तुत करते अंडर ट्रेनिंग पुलिसकर्मी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही जयकारे से पंडाल गूंज उठे। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जबकि कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन में रविवार की देर शाम भक्तिगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीव गांधी महिला पीजी कालेज, सनबीम स्कूल, डानवास्को स्कूल के छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण रहे। उन्होंने कृष्ण जन्म का समय होते ही जयकारे के बीच मंदिर के कपाट खोले। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। भक्तिगीत कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय रहा। युवा डीजे पर देर रात तक थिरकते रहे। इसके अलावा निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, औरंगाबाद, चौक सहित मुहल्ला में गवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी।
घोसी संवाददाता के अनुसार, स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों, कोतवाली में सजावट के साथ झांकी सजाई गई। बरसात के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं रहा। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करते रहे। तहसील, कोतवाली के साथ स्टेशन स्थित हनुमानजी मंदिर, बड़ागांव रामजानकी मंदिर, सीताकुंड मंदिर, कस्बा बाजार शिवमंदिर, शिवमंदिर के साथ बड़ागांव भरौटी, कस्बा बाजार के साथ पिढ़वल मोड़, तिलई बुजुर्ग, धरौली गांव, रघौली गांव, चीनी मिल के पास जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
वहीं, कुसम्हा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शाहपुर शिवमंदिर, रामशाला स्थित मंदिर, गोंठा, शिव भेाले शंकर मंदिर फरसरा खुर्द, दुर्गा जी मंदिर नईबाजार , श्रीलक्ष्मण धाम मंदिर बेलौली, सिद्ध धात्री माता का मंदिर कोरौली और कुसुम्हां के चकतुरंत गांव में सोमवार को धूमधाम से ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन को मनाया। इस दौरान इन स्थानों पर आकर्षक झाकियां बनाई गई थी।