फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hasan Ali elected president and tej Bahadur Minister

तहसील बार चुनाव : हसन अली अध्यक्ष, तेज बहादुर मंत्री निर्वाचित

Sat, 19 Jan 2019 11:40 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Sat, 19 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hasan Ali elected president and tej Bahadur Minister
सदर तहसील बार के चुनाव में विजयी अध्यक्ष हसन अली और मंत्री तेजबहादुर सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए मतदान हुआ। मतदान में 51 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में हसन अली अध्यक्ष और तेज बहादुर सिंह मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा सोमवार को आम सभा की बैठक में की जाएगी।

मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। चुनाव परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


तहसील सदर बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के सदस्य प्रभुनाथ सिंह के अनुसार शनिवार को हुए मतदान में 52 अधिवक्ताओं में 51 ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें से दो मतदाताओं ने शुक्रवार को ही टेंडर मत दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर हसन अली को 30 मत मिला उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर बद्रीनाथ सिंह को 21 मत प्राप्त हुआ। वही मंत्री पद पर तेजबहादुर सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। उन्हें विजयी घोषित किया गया।

इस पद पर रामआशीष राम को 19 मत प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आम सभा की बैठक में सोमवार 21 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed