फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Has become a puppet in the hands of the capitalists - Sheikh Hisamuddin

पूंजीपतियों के हांथों की कठपुतली बन गई है- शेख हिसामुद्दीन

Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Has become a puppet in the hands of the capitalists - Sheikh Hisamuddin
ाोसी। भाकपा का न्यापंचायत स्तरीय सम्मेलन जामडीह गांव में रविवार को इसरार खान की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पार्टी नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि देश व प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हांथों की कठपुतली बन गई है। किसानों व मजदूरों को दरकिनार कर पूंजीपतियों के हित में कानून बनाये जा रहे हैं। कहा कि भाकपा किसानों व मजदूरों को संगठित कर अपने सिद्धांतों के साथ सदैव संघर्ष करती रहेगी।किसान सभा के जिला मंत्री गुफरान अहमद ने कहा कि सरकार में बैठे लोग साम्प्रदायिक माहौल बनाकर जनता को असली मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं। इसलिए सरकार की नीतियों के चलते अमीर और अमीर व गरीब और गरीब होता जा रहा है।संघर्षों के बल पर ही कृषि बिल वापस हुआ। इसलिए संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक ले जाना है।इसमें ब्रांच मंत्री ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। रिपोर्ट पर सदस्यों ने बहस की । सर्वसम्मति से जगरनाथ चौहान को मानिकपुर असना ब्रांच का नया मंत्री चुना गया। साथ ही 24 जुलाई को होने वाले ब्लाक सम्मेलन के लिए शेख हिसामुद्दीन, एकराम प्रधान, अखिलेन्द्र प्रताप, हाजी गुफरान अहमद, इसरार खान, जगरनाथ चौहान, अनीस अहमद, जमील अहमद, सुदर्शन कुमार, जंगबहादुर चौहान व जनार्दन यादव को डेलीगेट चुना गया। ब्रांच सम्मेलन में किसानों व मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर शेख हिसामुद्दीन, एकराम प्रधान,अखिलेन्द्र प्रताप, हाजी गुफरान अहमद, इसरार खान, जगरनाथ चौहान,अनीस अहमद, जमील अहमद,सुदर्शन कुमार, जंगबहादुर चौहान, जनार्दन यादव, इरफान खान, उजागिर यादव, अब्दुल कुद्दुस, आमिर अफ़जाल,मु.अरशद, घनश्याम यादव आदि भाकपा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed