फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harvesting is increasing in Bindtolia

बिंदटोलिया में कटान हो रही तेज

Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Harvesting is increasing in Bindtolia
मधुबन के देवारा में घाघरा नदी से लगातार हो रहे कटान स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य और प्रधान - फोटो : MAU
दुबारी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से बिंदटोलिया में कटान का खतरा तेज हो गया है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से इससे बचने के उपाय नहीं किए गए है। जिससे कटान पीड़ित अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। मधुबन तहसील क्षेत्र के उत्तरी दिशा में सरयू नदी के बिंटोलिया नई बस्ती मेें कटान तेज होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेकिन कटान की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नदी के जलस्तर पर शुक्रवार को जहां 63.80 मीटर रहा वहीं शनिवार को यह बढ़कर 64.15 मीटर पर पहुंच गया। कटान तेज होने से लोग पलायन करने लगे हैं। कटान पीड़ित विद्यालय में शरण लिए हैं। कटान पीड़ितों का कहना था कि कटान की रफ्तार तेज होती जा रही है, लेकिन अभी तक इसे रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कटान स्थल का जायजा लिया। ग्राम प्रधान परशुराम चौहान धर्मपुर बिशुनपुर कटानपीड़ितों को सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed