फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Har Ghar Tiranga' Campaign: 146 women from the group will stitch 2.15 lakh flags.

हर घर तिरंगा अभियान: समूह की 146 महिलाएं सिलेंगी 2.15 लाख झंडे

Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' Campaign: 146 women from the group will stitch 2.15 lakh flags.
घोसी ब्लॉक क्षेत्र में झंडा की सिलाई करतीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन के निर्देश पर इस वर्ष भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 2.15 लाख तिरंगे तैयार करेंगी। इस पहल से जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

जिले के 52 स्वयं सहायता समूहों की 146 महिलाओं को तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत तीन अलग-अलग आकार के राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक तिरंगा बनाने पर महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। झंडों के निर्माण में कॉटन अथवा पॉलिएस्टर कपड़े का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सभी तैयार तिरंगों की खरीद करेगा और भुगतान की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके बाद इन तिरंगों का जिलेभर में निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले में तिरंगा रैली, कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के लिए शासन ने पांच लाख रुपये तक खर्च की अनुमति प्रदान की है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

तिरंगा निर्माण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 4 अगस्त तक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 66,995 तिरंगे तैयार कर लिए थे। इनमें दोहरीघाट ब्लॉक की महिलाओं ने सबसे अधिक 15,200 तिरंगे बनाए। वहीं 5 अगस्त तक जिले में तैयार तिरंगों की संख्या बढ़कर 87,117 पहुंच गई, जिससे अभियान ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed