फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Haile roadways bus wheels

हड़ताल के दौरान नहीं हिले रोडवेज बस के पहिए

Wed, 02 Sep 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Haile roadways bus wheels
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बुधवार को रोडवेज बसों के
विज्ञापन
पहिए नहीं हिले। वहीं कर्मचारियों ने रोडवेज के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

 इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने रोडवेज पर पीएसी तैनात कर रखी थी।
रोडवेज परिसर में वर्तमान समय में कुल 38 बसे हैं। लेकिन बुधवार को एक भी रूट पर किसी भी बसों का संचालन नही हुआ। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे कर्मचारियों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने केंद्र सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने बस संचालन के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर चालक को तीन लाख जुर्माना और सात साल की जेल का प्रावधान गलत है।

 प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से रमाकांत शर्मा, रवीन्द्र, मनोज, महमूद, दीपक यादव, जगई कुमार आदि शामिल रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार बुधवार को श्रमिक संगठनों की हड़ताल के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने रोडवेज के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रुप से देवेंद्र कुमार सिंह, सलाजीत मिश्रा, बब्बन यादव, ओंकार राम, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed