फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hades also will find the black money

पाताल से भी खोज निकालेंगे काला धन

Thu, 02 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 02 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hades also will find the black money
भाजपा-सुभासपा के कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते मनोज सिन्हा।
मोदी सरकार के तीन-तीन मंत्रियों ने गुुरुवार को मऊ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-भासपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र राजभर के लिए वोट मांगे। राजस्थान भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि काला धन के मसले पर विरोधी पार्टियां लोगों को गुमराह न करें। सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि काला धन पाताल में भी छिपाकर रखा गया होगा तो वह बाहर आएगा और उस पैसे को गरीबों के हित में खर्च किया जाएगा। उन्होंने माना कि कानूनी पेच के चलते काला धन को बाहर लाने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार के तीन साल के कामकाज का हिसाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि सूबे के राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत बदल रही है। सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। बताया कि पूर्वांचल में रेलवे में भी काफी कुछ काम हो रहा है। बकौल सिन्हा, देश की सुरक्षा के सवाल पर आज विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं। आज विपक्ष शहादत पर राजनीति कर रहा है। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसी भी गरीब को नुकसान नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि थोड़ी बहुत परेशानी जनता को झेलनी पड़ सकती है। नोटबंदी के बाद केंद्र की सरकार बेनामी संपत्ति को लेकर भी गंभीर है। कहा कि दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों की बेनामी संपत्ति को सरकार जब्त करेगी।
विज्ञापन


  जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा के लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार केंद्र से मिले पैसे को भी सही ढंग से खर्च नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों के विकास को दिए गए पैसे डंप पड़े हैं।   उनका टेंडर तक नहीं हो पाया है। मुजफ्फरनगर के विधायक सुरेश राणा ने कहा कि बहन- बेटियों की इज्जत के साथ जब भी कोई खेलेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि मऊ को तालिबान बनने से बचाना है तो किसी बगदादी को पैदा न होने दो। अपने तीखे भाषण से उन्होंने कार्यकर्ताओं की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, विजय  नरायन शर्मा, भरतलाल राही,  त्रिवेणी सराफ, अरिजीत सिंह, अरविंद सिंह, आनंद सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed