फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gunda Act against 98 in May

मई में 98 के विरूद्ध गुंडा एक्ट

Tue, 02 Jun 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Gunda Act against 98 in May
मऊ।जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया। एसपी ने बताया कि अराजकतत्वों के विरुद्ध व्यापक रुप से विभिन्न प्रकार के अभियान चलाये जा रहें हैं। इनकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत एवं लापरवाही बरने वाले पुलिसकर्मियों को दण्डित भी किया जा रहा है। अपराधी समीक्षा के बाद एसपी ने बताया कि माह मई में अपराध/अपराधियों व अराजकतत्वों के विरुद्ध शिकंजा कसते हुये कुल 98 अराजकतत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। जबकि38 बदमाशों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।25 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है । एसपी ने बताया कि वाहन चोर गैंग, पशु तस्कर गैंग , लुटेरा गैंग , नकबजनी गैंग , हत्या, बलवा ,गोकशी ,पशु तस्करी ,शराब तस्करी, जाली नोट तस्करी गिराहों के लीडरों को चिह्नित किया गया है। इस महीने में 186 वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुुलिस अफसरों से कहा कि जनमानस के लिए कानून व्यवस्था सामाजिक तौर पर महत्वपूर्ण होती है जो अच्छे समाज और अच्छे माहौल का निर्माण करती है। इस कानून व्यवस्था का पालन हर जनमानस को करना चाहिए। ऐसी भावना सभी लोगों में विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed