{"_id":"6625db3f66298b301b0188e8","slug":"grp-arrested-train-ac-coat-attendant-who-was-smuggling-liquor-in-sabarmati-train-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Crime News: जीआरपी के हत्थे चढ़ा शराब तस्करी कर रहा एसी कोट का अटेंडर, बिहार में खपाता था माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Crime News: जीआरपी के हत्थे चढ़ा शराब तस्करी कर रहा एसी कोट का अटेंडर, बिहार में खपाता था माल
Mon, 22 Apr 2024 09:06 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:06 AM IST
सार
ट्रेन की एसी कोच का अटेंडर शराब की तस्करी कर बिहार में बेचता था। इसकी भनक लगते ही सक्रिय हुई जीआरपी की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अटेंडर होने के चलते उस पर किसी को शक नहीं होता था, ऐसे में वह तस्करी कर शराब की खेप बिहार में बेच देता था।
विज्ञापन
जीआरपी के हत्थे चढ़ा आरोपी
- फोटो : जीआरपी
विस्तार
जीआरपी ने एक कोच अटेंडर को अलग- अलग अंग्रेजी कंपनी के 36 लीटर शराब के साथ पकड़ा। आरोपी साबरमती ट्रेन में एसी कोच का अटेंडर है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार में शराब बंदी का फायदा उठाकर शराब बाहर से ले जाकर वहां बेच देता है। वहीं उसके कोच अटेंडर होने से किसी को शक भी नहीं होता है।
विज्ञापन
यह है मामला
जीआरपी प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि उन्हें रविवार की देर रात में मुखबिर से सूचना मिली कि गुजरात से आ रही साबरमती ट्रेन में अलग- अलग कंपनी की शराब की एक खेप तस्करी कर लाई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने एसी कोच बी से मऊ जिले के रामपुर बेलौली थाना के लखनौर गांव निवासी आशुतोष कुमार तिवारी को रॉयल स्टैग सुपीरियर विस्की की 750 एमएल की 12, तो आफिसर्स च्वाइस की 180 एमएल की 150 बोतल शराब की खेप के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर कोच अटेंडर है, जो बिहार में शराब बंदी का फायदा उठाकर शराब तस्करी करता था।