{"_id":"65dc7f2ed572cfb87102af82","slug":"groom-affair-with-another-woman-in-mau-bride-refused-to-marry-him-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दूसरी महिला से थे दूल्हे के संबंध, जयमाल से पहले खुली पोल, दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दूसरी महिला से थे दूल्हे के संबंध, जयमाल से पहले खुली पोल, दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार
Mon, 26 Feb 2024 05:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:51 PM IST
सार
Mau News: विवाह कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की प्रेमिका ने फोटो वायरल कर दी। इस पर कानाफूसी होने लगी। दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अंत में लड़का पक्ष को बारात वापस ले जानी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात लेकर आए दूल्हे को बिना शादी किए ही बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, जयमाला से पहले दूल्हे की प्रेमिका ने अपने साथ ली कई फोटो दुल्हन के पिता और दूसरे रिश्तेदारों को भेज दी। फोटो को संज्ञान में लेकर युवती ने दूल्हे से पूछताछ की। फोटो वाली युवती से दूल्हे के संबंध होने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात वापस लौट गई।
घोसी कोतवाली के एक गांव में एक ग्रामीण के घर पर जौनपुर जिला से बारात आई थी। बारातियों के आने के बाद घरातियों द्वारा स्वागत के बाद जब अन्य वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी। इस बीच, दोनों पक्ष की परिचित एक युवती ने वर नीतीश से पूर्व में शादी होने की फोटो को दुल्हन के घर के सदस्य की मोबाइल पर वायरल कर दिया। फोटो देखते ही खुशी का माहौल अफरातफरी में बदल गया।
घराती पक्ष ने वर पक्ष के साथ अन्य से पुष्टि के बाद लड़की के साथ परिवार ने शादी से इंकार के साथ वर पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए बारात को वापस कर दिया। रात में ही बारात बिना दुल्हन के वापस जौनपुर चली गई। इसको लेकर गांव के साथ पूरे घोसी क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।