फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Greeted Eid with a hug, prayed for peace

गले मिलकर दी ईद की बधाई, मांगी अमन-चैन की दुआ

Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Greeted Eid with a hug, prayed for peace
नगर के पहाड़पुरा ईदगाह पर ईद की नमाज के बाद दुआखानी करते मुस्लिम बंधु। - फोटो : MAU
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। ईद की नमाज जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नमाज में जहां एक तरफ सभी के सिर एक साथ अल्लाह की इबादत में एक साथ झुके, वहीं नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौजूद होकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दिए। कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। पूरे दिन लोगों के मिलने-मिलाने और दावतों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को ईद को लेकर मुस्लिम बंधुुओं में उत्साह रहा। मुस्लिम बंधु सुबह ही नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाहों व मस्जिदों को रवाना हुए। इस दौरान इत्र की सुगंध से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा। नगर के जामिया मिफ्ताउल ओलूम, शाही कटरा, औरंगाबाद ईदगाह, ईदगाह अहले-हदीस डोमन पुरा पश्चिम, ईदगाह दारुलहदीस लबे दरिया, ईदगाह अहले हदीस आलिया नगर, नई ईदगाह छितनपुरा, जामा मस्जिद दारूल ओलूम, नई ईदगाह इमामगंज सहित जिले के 271 स्थानों पर मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। अलग-अलग ईदगाहों में अलग-अलग समय पर हुई नमाज में भारी संख्या में लोगों ने एक साथ भाग लिया। इस दौरान औरंगाबाद सहित विभिन्न ईदगाहों पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। ईद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस बीच लोगों ने सेवइ सहित लजीत व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान कई स्थानों पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

रतनपुरा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज के पश्चात आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। क्षेत्र के मेऊडीकला, गाढा, मुबारकपुर, बिलौझा, चकरा, सेहबरपुर, मुस्तफाबाद , लसरा, इटौरा , जमीन शहरुउल्लाह सहित क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईद पर्व की धूम रही। हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद देकर आपसी भाईचारगी का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन / फतहपुर मंडाव: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह, बीबीपुर, सिपाह, मर्यादपुर दुबारी, फतेहपुर, रसूलपुर, फतहपुर ताल रतोय, मर्यादपुर, डुमरी,रामपुर, लधुआई,रोपनपुर सहित विभिन्न इलाकों में ईद उल फितर की धूम रही। तहसील क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सीओ मधुबन उमाशंकर उत्तम, तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, थाना प्रभारी सौरभ राय सुबह से ही तहसील क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों का भ्रमण करते रहे।
कोपागंज: कस्बा स्थित नगर पंचायत, अदरी तथा कुर्थीजाफर सहित विभिन्न इलाकों में ईद-उल-फितर का त्यौहार मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। थानाक्षेत्र के 21 ईदगाह और मस्जिदों पर नमाज पढाई गयी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। उसके बाद दोस्त, रिश्तेदारों के घर जाकर सेवइयां खायी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रानीपुर: ब्लाक क्षेत्र के काझा, पलिया, खुरहट, बड़ार सहित विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
जोड़ ईद
चिरैयाकोट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह , रोडवेज,रामलीला मैदान के पास महतवाना और अन्य प्रमुख मस्जिदों पर मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज पूरी अकीकद के साथ अदा की।
घोसी: नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। घोसी नगर के मदापुर स्थित चतरेवाली ईदगाह,तहसील स्थित बजामामस्जिद,परती स्थित ईदगाह, बड़ागांव स्थित ईदगाह, शिया इमामबाड़ा में,करीमुद्दीनपुर स्थित निर्धारित मस्जिदों एवं ईदगाह, कस्बाबाजर स्थित ईदगाहों,मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह ही निर्धारित समय पर धार्मिक रीतिरिवाज के साथ संपन्न हुई। इंदारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाको में मंगलवार को ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के इंदारा, कसारा, अदरी, खालीसपुर, शाहपुर अलीनगर में ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। क्षेत्र के इंदारा (करिमाबाद)अदरी नगर पंचायत में हिंदू भाइयों ने अपने मुस्लिम भाइयो को ईद की बधाई दी व एक दूसरे के गले भी मिले।

लोगों ने एक दूसरे को दी ईद की मुबारकवाद
चिरैयाकोट। ईद त्यौहार पर नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों ने ईद की नमाज अदा किया। इसके बाद एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाइयां दीं।
इस मौके पर हिंदू धर्मावलंबियों ने मुस्लिम बंधुओं के घर जानकर उन्हें ईध की मुुबारकवाद दी। दिन भर सेवईयों का दौर चलता रहा। स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के ईदगाह,रोडवेज,रामलीला मैदान के पास महतवाना और अन्य प्रमुख मस्जिदों पर मुस्लिम धर्म के लोगों ने ईद की नमाज पूरी अकीकद के साथ अदा किया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed