फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government working for the welfare of youth

युवाओं के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार

Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government working for the welfare of youth
नगर के हिंदी भवन में बुधवार की देर शाम स्वागत समारोह में हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते भाजयुमों - फोटो : MAU
समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे सामान्य किसान, गरीब जनता, बेरोजगार युवा व महिलाओं के कल्याण निमित्त सरकार के नेतृत्व में नित नए कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे देश और प्रदेश उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। उपरोक्त बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह ने मऊ जनपद मुख्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद मऊ आगमन पर नगर के हिंदी भवन के सभागार में अपने स्वागत, अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की चिन्ता की जिम्मेदारी हम लोगों को निभानी होगी। भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है और अपने संघर्ष की बदौलत प्रदेश व देश में ही नहीं विश्व में भी अपनी विश्वसनीयता बढ़ा रही है। कोविड-19 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में जो काम किया और कोरोनावायरस पर काबू पाया वह अपने आप में अलग महत्व रखता है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां किसी से छुपी नहीं है, विपक्षी लाख भाजपा के प्रति अपनी राग अलापे लेकिन जनता सब जानती है और देख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछली सरकार से काफी बेहतर काम किए हैं। कहा कि जो पिछली सरकारे मऊ में मेडिकल कॉलेज के बारे में सोच नहीं सकते थे आज भाजपा की सरकार मेडिकल कालेज बनाने जा रहा है। शक्ति ने कहा कि भाजपा और अन्य दलों में यही फर्क है। कहा कि सोनी धापा के मैदान में सिर्फ प्रदर्शनी ही नहीं लगेगी, जॉब फेयर भी लगेगा। मऊ में लाइब्रेरी बनेगी, उत्तर प्रदेश में 4:30 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि हमें तय करना होगा कि मऊ का विकास कैसे होगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत राय, सूरज राय, रंजीत, राघवेंद्र, मनीष सिंह, प्रतीक जायसवाल, दिनेश सिंह सत्यमित्र, रिशु सिंह, आनन्द सिंह, आरएन सिंह, उज्ज्वल सिंह, पीयूष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed