फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government should restore old pension system: Sushil

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे सरकार : सुशील

Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government should restore old pension system: Sushil
परदहां ब्लाक सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा मऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन में चु - फोटो : MAU
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय शाखा का परदहा ब्लाक परिसर में शुक्रवार को द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान शाखा हुए चुनाव में रामाश्रय यादव को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिये। आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी प्रथा, मानदेय, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना चाहिये। अधिवेशन के दूसरे चरण में शाखा का चुनाव हुआ। जिसमें रामाश्रय यादव जिलाध्यक्ष, वंदना सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेकानंद गुप्त जिला मंत्री और टीएन चौहान संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित हए। निर्वाचित पदाधिकारियों को सुशील कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। चयनित जनपद कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर निर्वाचन मंडल ने शैलेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन संघर्ष समिति, राजेश कुमार संरक्षक और आजाद कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन में अंजनी कुमार सिंह, रामाश्रय यादव, राजेश कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अजर सिंह, विवेकानंद गुप्त, ब्रम्हस्वरूप मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, शिखान्त वर्मा, रतन कुमार, दूधनाथ यादव, अमित यादव सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed