फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government should direct Mukhtar to appear in court

मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश करने के सरकार को निर्देशित करें कांग्रेस

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Government should direct Mukhtar to appear in court
मऊ। जिले के गाजीपुर तिराहे पर हुई भाई की हत्या में न्याय पाने के लिए भाजपा नेता अशोक सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पत्र भेजकर कहा है कि वे 11 वर्षों से भाई की हत्या में न्याय पाने के लिए परेशान हैं, जबकि पंजाब सरकार मुख्तार को कोर्ट में पेश करने के लिए नहीं भेज रही है। ऐसे में मुख्तार की पेशी के लिए पंजाब सरकार को निर्देशित किया जाए। पत्र में भाजपा नेता ने यह भी लिखा है कि अगर मुख्तार से इतना ही प्यार है तो अजय सिंह लल्लू को हटाकर मुख्तार अंसारी को ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

शहर के नरई बांधा निवासी अशोक सिंह के भाई अजय सिंह उर्फ मन्ना सिंह की 29 अगस्त वर्ष 2009 में सरेशाम गाजीपुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार सहित 12 लोगों का नाम प्रकाश में लाई थी। इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राम सिंह मौर्या के साथ उनकी सुरक्षा में लगाए गए सिपाही सतीश कुमार हत्या 19 मार्च 2010 को आरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर की गई। इसमें मुख्तार सहित पांच लोगों केे नामजद किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अजय उर्फ मन्ना सिंह हत्याकांड का फैसला आया, इसमें तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि मुख्तार सहित अन्य को बरी कर दिया गया था। अशोक सिंह ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील किया। राज्य सरकार ने भी फैसले के विरुद्घ हाई कोर्ट में अपील किया। दोनों मामले हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। साथ ही राम सिंह मौर्या हत्या कांड के मामले को एमपीएमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन मुख्तार अंसारी के कोर्ट में उपस्थित न होने से दोनों मामले लंबित है। इस आधार पर मंगलवार को अशोक सिंह ने प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी को पत्र भेजा। इसमें उनसे निवेदन किया कि आप अपनी सरकार को आदेशित करें कि वो मुख्तार को बचाने की बजाय कोर्ट में पेश करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो माना जाएगा कि आपको मुख्तार से प्यार है, ऐसी स्थिति में आप प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को हटाकर मुख्तार को ही प्रदेश अध्यक्ष का बागडोर सौंप दें। वरना मानवता का परिचय देते हुए मुख्तार को कोर्ट में पेश कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed