फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government should answer this cowardly act of China

चीन की इस कायरता पूर्ण कार्रवाई का जवाब दें सरकार

Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government should answer this cowardly act of China
मऊ। पूर्वी लद्दाख के गलवन क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना पर किए गए हमले से जिले के लोग व्यथित हैं। घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओंओं ने नगर के बाल निकेतन तिराहा पर चीन के ध्वज व राष्ट्रपति सी जिनपिंग का प्रतीकात्मक चित्र जलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि चीन भारत के खिलाफ सदैव साजिश रचता रहा है जबकि उसका पूरा व्यापार भारत पर ही निर्भर है। हमारे लगभग 20 जवानों का बलिदान चीन को बहुत महंगा साबित होगा। भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है। यह नए युग का भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर उसे कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. मिथलेश ने कहा कि शहीद हुए सभी जवानों को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि भारत के अंदर चीनी सामानों पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगाए। चीन को हर मोर्चे पर मुहतोड़ जवाब दें। राजीव मौर्य ने कहा कि सभी देशवासी चीनी सामानों का बहिष्कार करें। इस अवसर पर मुस्कान पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, शशिकांत कुशवाहा, हिमांशु वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें एलओसी पर चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर रात में हमला करने एवं इस हमले में 20 सैनिकों की शहादत की घटना की निंदा की गई। साथ ही हमले में शहीद जवानों के गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही भारत सरकार से मांग की गई कि चीन की इस कायरता पूर्ण कार्रवाई का जवाब दें।

अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय और संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र नाथ राय, प्रदीप श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, मान सिंह यादव, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, सतीश मौर्या, मनोज पांडेय, अरविंद सिंह, प्रेम कुमार बर्नवाल, विमल राय, अमरनाथ सिंह, सूर्यनाथ यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed