फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया

Sun, 14 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Government
घोसी नगर के पकड़ी रोड पर लोगो को प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को देते भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप् - फोटो : MAU
घोसी/सूरजपुर। केंद्र की भाजपा और सहयोगी दलों के सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को भाजपाजनों ने घोसी तथा मधुबन तहसील क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र वितरित किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाजनों ने बस स्टेशन रोड, पकडी मोड़ और व्यापारी नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज तलवार के नेतृत्व में सोमरीडीह, गौरीडीह आदि इलाकों में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पत्रक को देकर विकास कार्यो की जानकारी दिया। इस अवसर पर आंनद चौधरी, अनिरुद्ध सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, नवनीत चौरसिया आदि रहे। वहीं, दोहरीघाट के रसूलपुर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री मनोज मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पवन सोनकर, किसान मंडल अध्यक्ष यादी यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजूर अहमद, रामप्रवेश मौर्या आदि उपस्थित रहे। कोपागंज : भाजपा की तरफ से संपर्क व संवाद अभियान के तहत ढाढाचवर में बूथ नंबर 259 पर जाकर घर घर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पत्रक पहुंचाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अभय चौहान, देवनरायन गोंड, बबलू चौहान, अजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed