फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government is working keeping in mind the employment of youth: Annapurna Devi

युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखकर काम कर रही है सरकार: अन्नपूर्णा देवी

Wed, 27 Sep 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government is working keeping in mind the employment of youth: Annapurna Devi
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा ही नहीं दिया है, बल्कि सरकार उसी मंत्र पर काम भी कर रही है। हमारी सरकार युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखकर तमाम योजनाओं को लागू कर रही है।
विज्ञापन

अभी भारत सरकार की तरफ से युवाओं को ध्यान में रखकर विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा नेता मुन्ना दुबे के आवास पर प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि किसान हो या अन्य सभी वर्ग सभी के हितों का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश पहले बीमारु राज्य माना जाता था। अब उत्तर प्रदेश विकास में अग्रणी है। नोएडा में लगातार निवेश हो रहा है। आम जनमानस के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी बिना भेदभाव के सरकारी योजना का लाभ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए के कार्यकर्ता लगातार धरातल पर कार्य कर रहे हैं। हमारा मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नही है बल्कि आम जनता से जुड़कर उनके हितों का कार्य करना है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्थानीय समस्या को ध्यान में रखकर वह उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed