फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government hospitals are proving to be lax even in dengue investigation

डेंगू की जांच करने में भी फिसड्डी साबित हो रहे सरकारी अस्पताल

Sat, 19 Nov 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government hospitals are proving to be lax even in dengue investigation
डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से अब डेंगू मरीजों की संख्या 26 हो गई है। बावजूद जिले में जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता नहीं दिख रही है। आलम यह है कि आनन फानन में ब्लड बैंक के एलाइजा मशीन को दुरस्त तो करा दिया गया, लेकिन किट न होने से यह शोपीस बनी है। ऐसे में अब भी एलाइजा जांच के लिए सैंपल आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं किट से भी जांच करने में सरकारी अस्पतालों के पास भारी भरकम प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम होने के बाद निजी अस्पतालों के तुलना में यहां जांच कम हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल से लेकर सभी दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अलग से टीमें बनाकर किट से डेंगू मरीजों की जांच की जा रही है। शनिवार को जिले में सरकारी में 126 और निजी अस्पतालों में तेरह लोगों की डेंगू जांच कर उनका सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा। बताया कि सरकारी अस्पतालों में अब तक 2142 लोगों की जांच किट से की गई है। जबकि निजी अस्पतालों द्वारा 3838 लोगों की जांच किट से की गई है। किट की जांच में सरकारी तथा निजी अस्पतालों में 456 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं शनिवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में एक मरीज ओर मिलने से यह आंकड़ा 26 पहुंच गया है। वहीं डेंगू से दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। उधर डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों पर पहुंचकर जांच करा रहे हैं। लेकिन जांच करने की धीमी गति कहें या लापरवाही लोग जांच कराने को लेकर निजी अस्पताल ज्यादा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर लोग भ्रम की स्थिति को देखते हुए एलाइजा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद डेंगू की पुष्टि की बात कह रहा है। विभाग का दावा है कि इसको लेकर शासन का आदेश भी है, जिसको लेकर सभी निजी अस्पतालों को जारी कर दिया गया है। इसके तहत नगर के सभी निजी अस्पतालों को अपने यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सूची और एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed