फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government education and anti-teacher- Dhruv Tripathi

सरकार शिक्षा और शिक्षक विरोधी- ध्रुव त्रिपाठी

Sat, 10 Oct 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government education and anti-teacher- Dhruv Tripathi
अमिला (मऊ)। मोहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के वलीदपुर स्थित ब्रह्मर्षि रामकृष्ण इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं कक्ष के लोकार्पण के लिए समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने देश और प्रदेश की सरकार की नीतियों को शिक्षा-शिक्षक एवं जनता की विरोधी बताया।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री अपने ही मन की बात करते हैं। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए उन्हें शिक्षकों के मन की बात भी सुननी चाहिए। कहाकि 50 वर्षों के कठिन एवं क्रांतिकारी संघर्षों के फलस्वरूप शिक्षकों को प्राप्त हुईं कई अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भाजपा सरकारें निगल गईं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। संपूर्ण समाज की उपेक्षा शासन का उद्देश्य बन गया है। कहा कि शिक्षा व्यवस्था सहित देश प्रदेश की समस्त व्यवस्था को सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों सौंपने की योजना बना रही है। ऐसे संक्रमण के दौर में शिक्षक समुदाय को विशेष सजग होने की आवश्यकता है। कहा कि सरकार शिक्षक संगठनों को तोड़ने की धमकी देती है। यही वजह है कि आगामी शिक्षक विधायक चुनाव में शिक्षक संघ के उम्मीदवारों के विरुद्ध भाजपा अपने खास चहेतों को उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कालेज के नवनिर्मित हाल का लोकार्पण भी किया।विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह ने समाज के शिक्षित वर्ग में आई नैतिक गिरावट जैसी स्थिति पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित अतिथि कक्ष का लोकार्पण किया।जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने विभिन्न वर्षों में कालेज के सेवानिवृत्त हुए आठ शिक्षकों को अंगवस्त्र शाल देकर सम्मानित किया। इनमें दीनानाथ राय, अनिल कुमार, जमुना पांडेय, राजदेव सिंह, श्याम, गुलाब सिंह, रामकुंअर, रणजीत सिंह सम्मानित हुए। इसके अलावा इस वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त देवभाष्कर तिवारी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सिंह ने तथा संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं कालेज के प्रधानाचार्य जयनारायण दुबे ने किया। इस मौके परप्रधानाचार्य रमाकांत यादव, उपेंद्रनाथ राय, संजय उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, अजय पांडेय, दिलीप अवस्थी, प्रमोद कुमार सिंह, शरद पांडेय, शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed