फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government and non-government offices will now be closed in complete lockdown

संपूर्ण लॉकडाउन में अब बंद होंगे सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर

Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government and non-government offices will now be closed in complete lockdown
मऊ। मंगलवार से मऊ नगर पालिका क्षेत्र में संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान सरकारी के साथ गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान हॉट स्पॉट क्षेत्रों के साथ पूरे नगर क्षेत्र में सिर्फ आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी। हॉट स्पॉट क्षेत्र से बांस बल्ली हटाए जाने पर उस क्षेत्र के सभासद दोषी होगें। साथ ही उनके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को कुल 291 लोगों की सैंपलिग की गई। इस तरह से अबतक 7879 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें सोमवार को 226 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें सभी निगेटिव मिले है। इस प्रकार अब तक कुल 6474 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 6316 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। बोले जिले में अबतक 167 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुुकें है। इसमें से 83 ठीक होकर घर लौट चुकें है। जबकि तीन की मौत हो चुकी है, ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 81 है । जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहाकि लॉक डाउन का मतलब संपूर्ण है लॉकडाउन है। इस दौरान सात मेडिकल स्टोर और नौ किराना की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन एरिया के अंतर्गत केवल आवश्यक आवश्यकता वाले कार्यालय ही खुलेंगे । इसमें बिजली, पानी, दूध ,नगर पालिका के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक के अलावा ठेले पर फल ,सब्जी का वितरण किया जाएगा। साथ ही सरकारी दुकानों से भी राशन का वितरण किया जाएगा। बोले परमीशन से हटकर यदि कोई दुकान खुली तो दुकनदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज रात लॉकडाउन एरिया में लगाए गए बल्ली, बांस की चेकिंग की जाएगी । यदि चेकिंग में बांस ,बल्ली गायब मिली तो निगरानी समितियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।डीएम ने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में मौजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे । लॉकडाउन एरिया से वही बाहर जा सकते हैं जो आवश्यक सेवा में लगे हुए हैं । इसमें प्रेस को भी छूट दी गई है, कहा मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि शहर क्षेत्र में 65 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों में चार की जांच निगेटिव आई है। उन्हें देर रात कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed