फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gorakhpur-Dhanbad special train will run for three months from September 15

Mau News: 15 सितंबर से तीन महीने तक चलेगी गोरखपुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन

Tue, 26 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Dhanbad special train will run for three months from September 15
मऊ जनपद वासियों को बिहार के गया और झारखंड जाने वाले लोगों को अगले तीन माह तक सहूलियत मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने 15 सितंबर से तीन माह तक हर सोमवार को झारखंड प्रांत के धनबाद तक स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

धनबाद साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (03678) हर सोमवार को गोरखपुर से रवाना होगी। जबकि गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (03677) हर रविवार को धनबाद जंक्शन से रवाना होगी। धनबाद साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (03678) 15 सितंबर से एक दिसंबर तक हर सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी, देवरिया, भटनी होते हुए शाम को 6:30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

फिर वहां से औड़िहार, जौनपुर, वाराणसी से अगले दिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, डेहरी, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, एनएससीबी से होते हुए सुबह नौ बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। फिर धनबाद से हर रविवार की रात को 8:45 बजे रवाना होगी और इसी रास्ते मऊ होते हुए हुए गोरखपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed