फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Goods worth lakhs destroyed due to fire in furniture showroom

फर्नीचर शो रूम में आग लगने से लाखों का सामान नष्ट

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed due to fire in furniture showroom
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के जीवन राम इंटर कालेज के समीप एक फर्नीचर शोरुम में गत दिवस अज्ञात कारणों से आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीवन राम इंटर कालेज के समीप नवीन प्रकाश राय नवीन ट्रेडर्स नाम से फर्नीचर शोरुम संचालित करते हैं। गत दिवस कार्य समाप्त होने के बाद शो रूम बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में शो रूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घनी आबादी वाले नगर क्षेत्र स्थित फर्नीचर शो रुम मे लगी आग के बुझने तक आसपास के लोगों में अफरातफरी मची रही। शो रुम से धुआं निकलते देख समीप के लोगों ने नवीन ट्रेडर्स फर्नीचर शो रुम के प्रोपराइटर नवीन प्रकाश राय को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों तथा शोरूम स्वामी और अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी देते हुए मौके पर उपलब्ध संसाधनों से अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग लगातार विकराल रूप धारण करती रही। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम बिना समय गवांए आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाते तब तक लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया था। कारोबारी नवीन प्रकाश राय का कहना था कि अनलाक के बाद अभी कारोबार गति पकड़ा ही था कि अगलगी में लाखों का सामान नष्ट होने के बाद पूंजी ही टूट गई है। समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed