फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Good news: DM put the problem, the minister asked for a proposal

खुशखबरी: डीएम ने रखी समस्या तो मंत्री ने मांगा प्रस्ताव

Sat, 12 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Good news: DM put the problem, the minister asked for a proposal
मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण प्रगति का आंकनकर निरीक्षण करने आए औद्योगिक मंत्री सतीश महाना के सामने डीएम मऊ अमित सिंह बंसल ने जिलेवासियों की समस्या को रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि मऊ के पैकेज सात में जिलेवासियों को इस हाईवे पर चढ़ने और उतरने की कोई व्यवस्था नहीं दी गई है। इस पर मंत्री ने डीएम से इस समस्या का प्रस्ताव भेजने को कहा। बोले पूरा प्रयास किया जाएगा कि मऊ वासियों को यह सुविधा मिले।
विज्ञापन

बलिया से लेकर दिल्ली तक की यात्रा की सुविधा देने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भले ही जिले की सीमा से 26 किमी की दूरी तय कर गुजरा है, लेकिन इस दूरी में जिले के किसी कोने से जिलेवासियों को चढ़ने उतरने की सुविधा यूपीडा ने नहीं दिया था। इस समस्या को अमर उजाला ने उजागर ही नहीं किया, बल्कि जनता की समस्या को अभियान का रुप देकर लगातार प्रकाशित किया। अमर उजाला के अभियान में व्यापारी, वकील से लेकर आम जनता और अधिकारी तक को शामिल किया गया। सभी ने इस समस्या को स्वीकारा और मांग किया, कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर जिले के लोगों को चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलनी चाहिए। अभी तक की व्यवस्था यह है कि यदि किसी को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ना हो तो उसे पहले गाजीपुर के हैदरा या फिर आजमगढ़ जिले के सठियांव बाजार जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed