फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gold Cup All India Football Tournament

मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता और डीएफए वाराणसी के बीच मैच ड्रा

Wed, 21 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 21 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gold Cup All India Football Tournament
फुटबाल - फोटो : demo pic
मऊ नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के लीग चरण का पांचवां मैच बुधवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब कोलकात्ता और डीएफए वाराणसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इस दौरान मैच 1-1 पर बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

मैच के शुरु में ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने जोरदार आक्रमण किया, लेकिन डीएफए के गोलकीपर ने अच्छा बचाव कर अपनी टीम को राहत दी। मैच के 32वें मिनट में फाउल करने पर डीएफए वाराणसी के 19 नंबर के खिलाडी मुकेश सिंह का पीला कार्ड दिया। 35वें मिनट में ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के 17 नंबर के विदेशी खिलाडी अलेक्स को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। काफी मशक्कत के बाद भी मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमेें गोल करने में नाकाम रही। पहले हाफ तक दोनों टीमें 0-0 के स्कोर पर बराबरी पर रही। इस दौरान मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के स्टार खिलाड़ी को डूडोज को पैर में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर होना पड़ा।  
विज्ञापन

दूसरा हाफ शुरू होते ही मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने एक बार फिर आक्रामक खेल का  प्रदर्शन किया और मैच के 64वें मिनट में मोहम्मडन के विदेशी खिलाड़ी गोमी के पास पर मनवीर सिंह ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढत दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में डीएफए वाराणसी के 8 नम्बर के खिलाड़ी बल्लू वर्मा ने गोल कर 1-1 से अपनी टीम को मैच में बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ती होने पर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर  रहीं।  मैच के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, धर्मप्रकाश यादव ने पहले हाफ के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होने कहा कि फुटबाल को इतना बडा आयोजन मऊ के लिए गर्व की बात है, आयोजन समिति को इसके लिए इसके लिए ढेरों बधाई। वक्ताओं ने टीम के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। मैच के दौरान मुख्य रुप से कुददूस अंसारी, नन्हकू राजभर, मु. फैसल पावर ग्रेड अधिकारी, फैज अहमद, डीएफए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed