फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gola Bazaar registered victory in the super over match

Mau News: सुपर ओवर मुकाबले में गोला बाजार ने दर्ज की जीत

Fri, 08 Mar 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gola Bazaar registered victory in the super over match
मऊ। वेदांत क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मेंं शुक्रवार को शहर के इमिलिया में शिवगंगा मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जिसमें गोरखपुर, लखनऊ, गोला बाजार, जौनपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जौनपुर और गोला बाजार के बीच खेला गया। गोला बाजार की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जौनपुर की टीम 39 ओवर में 253 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में गोला बाजार की टीम भी 253 दोनों पर ऑल आउट हो गई। यह मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में गोला बाजार ने 10 रन बनाया जवाब में जौनपुर की टीम केवल पांच रन बना सकी और गोला बाजार चार रनों से विजयी होे गया। मैन ऑफ द मैच विशाल को चुना गया, जिन्होंने गोला बाजार के लिए 80 रन बनाए। मुख्य अतिथि शिवगंगा टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक आलोक सिंह रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंपायर की भूमिका में अंकित यादव, अखिल कुमार, यश रघुवंशी रहे। शनिवार को सुबह नौै बजे लखनऊ और गोरखपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed