फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   God takes incarnation in the family where there is love

जिस परिवार में प्रेम रहता है वहीं अवतार लेते हैं भगवान

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnation in the family where there is love
मऊ। श्रीवैष्णो सेवा यात्रा समिति की तरफ से घोसी ब्लाक क्षेत्र के इब्राहिमाबाद सिपाह में चल रही राम कथा के छठवें दिन बृहस्पतिवार को मानस मंदाकिनी रागिनी सरस्वती ने कहा कि कहा कि जिस परिवार में प्रेम रहता है भगवान वहीं अवतार लेते हैं। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचिका ने कहा कि मन कर्म वचन की सुई जब एक जगह हो तभी राम मिलेंगे। जितना मन में हो उतना ही वचन में तथा ठीक कर्म भी उसी के अनुकूल होना चाहिए। कहा कि श्री राम को दिखावा या पाखंड पसंद नहीं उन्हें निर्मल मन से ही पाया जा सकता है। कहा कि भगवान अवध में अवतार लेते हैं क्योंकि अवध का अर्थ अ+वध जिसका कभी वध न हो। आत्मा कभी मरती नहीं है इसलिए भगवान अवध में अवतार लेते है।कलियुग में पाप को मिटाने का सर्वोत्तम उपाय नाम जप है, जो रामचरित मानस के पाठ और राम कथा श्रवण से सुलभ हो जाता है। कहा कि रामकथा एक ऐसा ग्रंथ है जिससे आपसी कटुता समाप्त होकर समरसता फैलती है। कहा कि मानव का कल्याण उसकी मानवता पर निर्भर करता है। लेकिन मानवता क्या है समाज आज इससे भटक रहा है। जन्म जन्मांतरों की पूंजी जब इकट्ठी होती है तो संतों का दर्शन मिलता है। सत्संग बड़ा दुर्लभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed