{"_id":"5bc8c0f5bdec226933276b5e","slug":"give-food-to-girls-devotees-take-care-of-fasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याओं को भोजन करा भक्तों ने किया व्रत का पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याओं को भोजन करा भक्तों ने किया व्रत का पारण
mau
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
शारदा नवरात्र की नवमी को नगर के मठियाटोला स्थित एक भक्त के घर में कन्या पूजन के बाद भोजन करतीं कन्याएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के नौवें दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन मां का दर्शन पूजन करने के लिए दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी की बेला पर मां दुर्गा का व्रत रखकर पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। इस बीच कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए। साथ ही भक्तों ने हवन पूजन किया।
नवरात्र के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए श्रद्धालुओं का रेला टूट पड़ा।
कतार में खड़े भक्त माता के जयकारे लगा रहे थे। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए। उधर हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है।