मऊ। वीना आर्ट गैलरी के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के मुंशीपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर आर्ट समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप का उद्घाटन कला प्रवक्ता वीना गुप्ता तथा नीलम सर्राफ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों नें लोक कला आधारित पेंटिंग, पेंसिल स्कैचिंग, वाटर कलर पेंटिंग, आयल कलर पेंटिंग, एक्रेलिक कलर पेंटिंग, थ्री डी पेन्टिंग, बंधानी आर्ट, पेपर क्राफ्ट, कोन पेंटिंग, आधारित आकर्षक कला कृतियों को बनाया। समर कैंप के दौरान प्रथम पुरस्कार लक्ष्मी मद्धेशिया कक्षा 8, सितु द्वितीय पुरस्कार कक्षा-10, तृतीय पुरस्कार सगुन राजभर प्रदान किया गया जबकि सांत्वना पुरस्कार आस्था एवं इतिशा को प्रदान किया गया। समर कैंप को सफल बनाने में पीएचडी स्कालर शुभ्रा बरनवाल, कृष्णा खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष वैश्य समाज महिला शाखा, जिला महामंत्री भाजपा नुपुर अग्रवाल, आर्ड गैलेरी समर कैंप की आयोजक वीना गुप्ता, अर्चना बरनवाल की प्रमुख भूमिका रही।