फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girlfriend ate poisonous substance under the guise of lover, died

Mau News: प्रेमी के झांसे में आकर प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend ate poisonous substance under the guise of lover, died
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मरने की बात कहकर जहर खाने को कहा। युवक के झांसे में आकर किशोरी ने जहर खा लिया। वहीं उसकी हालात बिगड़ती देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के सलमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब हम लोगों को हुई तो इसका विरोध किया। जिसके बाद किशोरी ने इसकी जानकारी सलमान को दी, जिसके बाद सलमान ने किशोरी के साथ मरने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सलमान की बात में आकर किशोरी ने उसके सामने जहर खा लिया, लेकिन सलमान ने जहर नहीं खाया। जब किशोरी की हालात बिगड़ने लगी तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे घोसी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई। दोनों एक ही समुदाय के हैं। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस सलमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

मामला संज्ञान में है, आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। -अनिलचंद्र तिवारी, कोतवाल घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed