{"_id":"691790b63ba3d14e270e3ede","slug":"girl-raped-by-12-year-old-uncle-case-filed-mau-news-c-20-1-vns1027-1188279-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्ची से 12 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्ची से 12 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म, केस
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम 12 साल के बच्चे ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी मां काे इशारों से सारी बात बताई। आरोपी बच्चा पीड़िता का रिश्ते में चाचा है।
आरोपी के पिता ने पुलिस को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। शुक्रवार सुबह पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर के अनुसार, 12 नवंबर की शाम करीब चार बजे तीन साल की बच्ची मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि रिश्ते के नाबालिग चाचा ने शाम 4:30 बजे खाने-पीने की चीज देकर बच्ची को छत पर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची बिलखते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों में घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने उस दिन मामला दबाए रखा और आरोपी को समझाते व बात करते रहे लेकिन उसे गलती का अहसास नहीं हुआ।
सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 13 नवंबर की शाम आरोपी के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।