फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl married with sister brother-in-law in Mau

Mau: बहन के देवर को दिल दे बैठी युवती, तीन दिन में ही प्यार परवान चढ़ा, रिश्तेदारी और थाने में पंचायत, फिर...

Sat, 27 Apr 2024 06:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

Mau News: युवती और युवक की शादी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल दोनों की शादी करा दी गई है। रिश्तेदारों की उपस्थिति में दोनों की शादी हलधरपुर थाने में हुई।

विज्ञापन
Girl married with sister brother-in-law in Mau
थाने पर चली पंचायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में बड़ी बहन के ननद की शादी में आई युवती अपने बहन के देवर को दिल दे बैठी और शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष परेशान हो गए। 

विज्ञापन


मामला हलधरपुर थाने पहुंचा जहां पुलिस परिजनों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई। पूरे क्षेत्र में इस शादी को लेकर पूरे दिन चर्चाएं होती रही। 
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत के ताजपुर बारी पुरवे में निवासी नागेंद्र राजभर की बेटी की बीते 24 अप्रैल को शादी थी। इस शादी में भाग लेने के लिए बड़ी बहू की छोटी बहन रंभा राजभर निवासी चांणी थाना करीमुद्दीनपुर (गाज़ीपुर) भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, रंभा अपने बहन की देवर सुनील को दिल दे बैठी और उनसे शादी करने के लिए अड़ गई। पहले तो परिजनों ने समझाने का प्रयास किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया तो शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान लल्लन प्रजापति एवं दोनों पक्ष के परिजनों की उपस्थिति में हलधरपुर थाना स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रंभा और सुनील ने एक-दूसरे को वरमाला पहनकर एक साथ पति-पत्नी के रूप में रहना स्वीकार कर लिया।


इस अवसर पर दोनों पक्षों के परिजनों सहित थाना अध्यक्ष हरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान लल्लन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोगों ने वर वधु को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed