फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl kidnapped and Raped by showing fear of ghosts by jija and sala in mau

Mau: भूत-प्रेत का भय दिखाकर युवती का अपहरण, जीजा और साले ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2023 05:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शहर कोतवाली थाना अंतर्गत एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों दूसरे समुदाय के हैं। 

विज्ञापन
Girl kidnapped and Raped by showing fear of ghosts by jija and sala in mau
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भूत-प्रेत का भय दिखाकर अनुसूचित जाति की युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जीजा और साले ने युवती को अगवा किया।  उसके बाद दुष्कर्म किया। दोनों दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार शाम उस वक्त गिरफ्तार किया जब ये कहीं बाहर भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने युवती को भी उनके पास से बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि इन लोगों ने जादू टोना का डर दिखाकर उसे जबरदस्ती उठा ले गए। किसी दूसरी जगह ले गए। जहां उन्होंने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

विज्ञापन

अक्सर घर के पास मंडराता था आरोपी

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीते एक दिसंबर को उसकी 21 वर्षीय पुत्री सुबह 11 बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थी। कई घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसी रात शहर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश में पता चला कि दक्षिणटोला निवासी सलमान पुत्र रफीक अक्सर युवती के घर के पास मंडराता रहता था। युवती के पिता ने इसकी शिकायत की तो सलमान ने उसकी बेटी को उठवाने की धमकी थी। बेटी के गायब होने के बाद पिता सलमान के घर पहुंचा। पता चला कि सलमान भी लापता है। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस हरकत में आई।

इस मामले में पुलिस ने एक टीम गठित कर सलमान और उसके रिश्तेदार हाफिज पुत्र मो. इस्लाम को युवती के साथ शनिवार की देर शाम मऊ जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया। मामले में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने कहा कि पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed