{"_id":"61b8daeed97a9d68a24333f5","slug":"girl-hangs-herself-on-courtyard-tree-death-mau-news-vns6278972145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन के पेड़ पर युवती ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन के पेड़ पर युवती ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट स्थानीय कस्बे में नवापुरा मुहल्ले में अपने मकान के आंगन में मौजूद पेड़ पर फंदा लगाकर युवती ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली। मां ने मंगलवार की सुबह बेटी को फंदे पर लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाकर अपने बेटों को जगाया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के नवापुरा मुहल्ला निवासी सोनी चौरसिया (20) के पिता भगवान दास का निधन काफी पहले हो गया था। सोनी के दो भाई और मां-पान की दुकान करके घर की गहस्थी जैसे तैसे चला रहे थे। इस बीच सोनी एक गंभीर बीमार की चपेट में आ गई। भाइयों ने उसका इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अपनी बीमारी को लेकर सोनी अक्सर तनावग्रस्त रहा करती थी।
सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग भोजन करके अपने अपने कमरों में सो गए। मंगलवार की सुबह जब सोनी की मां मीना उठी तो घर के आंगन में स्थित पेड़ पर सोनी की लाश लटक रही थी। उसके गले में तार का फंदा कसा हुआ था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बेटी की मौत से मीना और उसके भाइयों सूरज और विनय का रो रोकर बुरा हाल था।