फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl escaped from home with boyfriend before marriage

नगर पंचायत में शामिल, लेकिन सफाई व्यवस्था गांवों से भी बदतर

Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girl escaped from home with boyfriend before marriage
कोपागंज (मऊ)। नगर पंचायत कोपागंज में शामिल नए क्षेत्रों की लोगों की परेेशानी कम होने के बजाए बढ़ गई हैं। इन क्षेत्रों सफाई व्यवस्था से लेकर हर विकास कार्य ठप पड़े है। सड़कों पर पसरी गदंगी से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में शिकायत के बाद भी नपांध्यक्ष, ईओ द्वारा समस्या को दूर कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में काफी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष नगर पंचायत कोपागंज का सीमा विस्तार करते हुए कोपाकोहना, हिकमा, भदसामानोपुर, काछीकला, लाडनपुर कोपाकोहना, हिकमा, खुखुदंवा गांव का कुछ हिस्सा शामिल किया गया। नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद कोपाकोहना, हिकमा, काछीकला आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी। वर्तमान में कोपाकोहना, काछीकला, हिकमा में बीते कई दिनों से साफ सफाई न होने से चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा पड़ा है। इसके अलावा नाले-नालियों का जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या के संबंध में रामप्रवेश पटवा, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, त्रिभुवन सिंह आदि का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के अफसरों को इससे अवगत करा चुके है, उनके द्वारा आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन समस्या का निदान का प्रयास नहीं किया जाता है। इस बाबत ईओ जयप्रकाश यादव का कहना है कि वार्डो में साफ सफाई नियमित तौर पर कराई जाती है। किसी वार्ड में समस्या की शिकायत मिलती है तो उसे दूर कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed