फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gift of weekly train from Mau to Mumbai

Mau News: मऊ से मुंबई के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात

Wed, 22 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gift of weekly train from Mau to Mumbai
मऊ। जिले के लोगों के लिए मुंबई का सफर अब सुहाना होगा। इस ट्रेन के चलने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि कारोबार की भी गति मिलेगी। मऊ के साथ आजमगढ़, जौनपुर जिले के लोगों के लिए नया आयाम साबित होगी। मुंबई बुनकर कारोबार का हब है, ऐसे में बुनकरों को बड़ा लाभ होगा। ये बातें बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मऊ जंक्शन परिसर में मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन समारोह में कही।उन्होंने जनता को संबोधित करने के बाद वर्चुअल तरीके से जुड़े केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन मऊ जंक्शन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अगले सोमवार से नियमित रूप से संचालित होगी। वहीं, केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर दृष्टि से महत्वपूर्ण और विशाल राज्य है। इसको देखते हुए वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और विकास के लिए 17507 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यह वर्ष 2009 से 2014 के औसत बजट 1109 करोड़ से लगभग 16 गुना अधिक है। इस समय उत्तर प्रदेश में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही हैं। आगामी 50 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए 156 स्टेशनों का पुनर्विकास कराया जा रहा है, जिसमें मऊ जंक्शन भी शामिल है। इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। मऊ स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है। उन्होंने जनता से कहा कि आप यदि डिजाइन में सुधार और सुझाव देना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। रेल मंत्री ने आगे कहा कि ’एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना के माध्यम से स्टेशनों पर स्टॉल उपलब्ध कराकर बुनकरों, शिल्पकारों आदि को रोजगार मुहैया कराने के साथ उनके उत्पाद को पहचान दिलायी जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, उत्पल राय, सौम्या माथुर महाप्रबंधक गोरखपुर, डीआरएम विनित कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अखिलेश तिवारी, नपाध्यक्ष अरशद जमाल, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ प्रशांत नागर मौजूद रहे। समारोह का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने किया। मऊ से मुंबई के लिए शुरू हुई साप्ताहिक ट्रेन शनिवार की रात 10 बजे चलकर सोमवार को मुंबई भोर में 3.15 बजे पहुंचेगी। सोमवार को ही पूर्वाह्न 11 बजे मऊ के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन में अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इसमें लगेज सह जनरेटर यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 और एलएसएलआरडी समेत 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed