फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi MP expressed displeasure when he found deficiencies at Mau Junction

Mau News: घोसी सांसद ने किया मऊ जंक्शन पर कमी मिली तो जताई नाराजगी

Wed, 21 Aug 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ghosi MP expressed displeasure when he found deficiencies at Mau Junction
घोसी सांसद राजीव राय ने मंगलवार को मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मऊ जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के उच्चीकरण और सुंदरीकरण के साथ अन्य सुविधाओं से संबंधित कार्य हो रहा है। सुविधाएं बहाल न होने पर व्यापारियों सहित आम लोगों ने सांसद को शिकायती पत्र भेजा। शिकायत में लिखा था कि निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सांसद राजीव राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्लेटफार्मों पर दो तिहाई पेयजल सुविधा के बाधित होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण में प्लेटफॉर्म पर लगे पेयजल व्यवस्था को बाधित कर दिया गया था। निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप नहीं किया जा रहा था। मैटेरियल में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। सांसद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों की सुविधा का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। सांसद ने निर्माण कार्य करा रही संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश दिया। सांसद राजीव राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बगल से गुजर रही सईदी रोड निर्माण के दो महीने में ही गड्ढे में तब्दील हो गई। सड़क की जांच कराने और अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed